फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The case of illegal felling of trees of protected and

अवैध पातन : वन विभाग के गले की बन रहा फांस

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The case of illegal felling of trees of protected and
अभी तक विभाग ने मात्र सात पेड़ काटे जाने की मानी बात
विज्ञापन




भाजपा नेता का आरोप हजारों की संख्या में काटे गए पेड़

चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज मे संरक्षित व प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों के अवैध पातन का मामला वन विभाग के गले की फांस बनता चला जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, अवैध पातन का मामला गंभीर हो रहा है।

देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने पिछले माह कनासर रेंज में हजारों की संख्या में पेड़ काट दिए जाने की बात करके सनसनी फैला दी थी। उन्होंने प्रदेश के वन मंत्री के सामने इस मामले को रखा तो सरकार और विभाग हरकत में आ गए। वन विभाग ने मंत्री के आदेशों पर आनन-फानन में जांच बैठाने के साथ सात पेड़ काटे जाने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन




इसके साथ ही कनासर रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह गुंसाई को रेंज से हटाकर कार्यालय अटैच करने के साथ वन दरोगा आशीष चंद्रा और वन रक्षक भगत सिंह राणा को निलंबित कर दिया। दरअसल वन विभाग की तीव्र गति से हुई इस कार्रवाई ने शिकायतकर्ता से लेकर क्षेत्र के हर आदमी को चौंका दिया। पर्यावरण प्रेमी अक्षय सिंह, कल्याण चौहान का कहना है कि किसी भी शिकायत को लेकर जांच का काम त्वरित गति से न होकर विस्तृत रूप में होना चाहिए। यदि यह मामला हजारों पेड़ काटने का है तो जांच का काम बेहद सहनशीलता के साथ और बिंदुवार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






कीमती लकड़ी के लिए जाना जाता है कनासर का जंगल

चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज का जंगल 6600 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जंगल को सुरक्षा की दृष्टि से दस बीट में बांटा गया है। कनासर रेंज का यह जंगल कीमती लकड़ी के नाम से भी जाना जाता है। जंगल में देवदार, साल, सागौन व कैल के पेड़ भारी संख्या में मौजूद हैं। यही कारण है कि यह जंगल हमेशा से ही लकड़ी तस्करों के निशाने पर रहा है।






बयान...



वन विभाग के स्तर से चल रही जांच अभी जारी है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर कार्रवाई भी साथ-साथ की जा रही है। - कल्याणी नेगी, डीएफओ चकराता।

--------



विभागीय स्तर पर चल रही मामले की जांच हर पहलु को आधार बनाकर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जो स्थिति सामने आई है, उस पर कार्रवाई भी हुई है। आगे भी तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी। अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed