फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The car overturned after hitting a young man and a girl, one died

Dehradun News: युवक-युवती को टक्कर मार कूड़ेदान से टकराकर पलटी कार, एक की मौत

Tue, 29 Aug 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after hitting a young man and a girl, one died
दोस्त के घर से पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार ने पैदल चल रहे युवक और युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे कूड़ेदान से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पैदल जा रहे युवक-युवती समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें युवती और उसके दोस्त का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि, तीन युवक कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसा हाथीबड़कला क्षेत्र में सर्वे गेट के सामने रविवार देर रात करीब पौने बारह बजे हुआ। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार पलटी हुई थी। कार में हर्ष गुप्ता निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला, अनुराग यादव निवासी चूना भट्टा, अक्षय सिंह निवासी चंद्र रोड डालनवाला और अभिषेक राजपूत निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला सवार थे। जबकि, पैदल चल रहे युवक का नाम आकाश निवासी कालीदास रोड और युवती रोशनी सेना के कर्नल की बेटी बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस ने दून अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अभिषेक राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जबकि, रोशनी और आकाश को उनके परिजन निजी अस्पताल में ले गए। इनके अलावा तीनों युवकों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि कार को अनुराग यादव चला रहा था। यादव और उसके तीनों दोस्त कैंट क्षेत्र से पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आकाश और रोशनी पास के एक मॉल से खाना खाने के बाद घर की ओर जा रहे थे। रोशनी का इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed