{"_id":"67424d6e615fd1395a0250a4","slug":"the-car-driver-was-beaten-up-for-asking-him-to-move-the-scooter-and-his-chain-was-snatched-dehradun-news-c-5-1-drn1030-554700-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूटर हटाने को कहा था कार चालक को पीटा, चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूटर हटाने को कहा था कार चालक को पीटा, चेन छीनी
विज्ञापन
I
II-रीठा मंडी स्थित गली की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iकार चालक ने सामने खड़ा स्कूटर हटाने को कहा तो स्कूटर मालिक ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने कार चालक की चेन भी छीन ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अफजल निवासी मुस्लिम कॉलोनी रीठा मंडी ठेकेदारी करते हैं। गत 28 अक्तूबर को वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के पास उनकी गाड़ी के सामने एक व्यक्ति ने अपना स्कूटर खड़ा कर उनका रास्ता रोक दिया। इस पर अफजल ने स्कूटर चालक को वहां से हटाने को कहा। लेकिन, वह गुस्सा हो गया। इसके बाद अफजल ने खिड़की का कांच नीचे कर स्कूटर चालक को स्कूटर हटाने को कहा तो वह वहीं आ गया। स्कूटर चालक ने कार चालक का कॉलर पकड़ा और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसने चेन भी छीन ली। इसमें उनकी चेन के भी दो टुकड़े हो गए। पीड़ित ने आरोपी का नाम सुहेल सलमानी बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
I-- -- -- -- -- --
I
I
I
Iरुपये वापस मांगने गए युवक के साथ मारपीट
I
I
I
Iअपने रुपये मांगने गए युवक के साथ दूसरे युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शशि शेखर कर्णवाल निवासी धामावाला राहुल वैद्य के पास अपने 1.46 लाख रुपये लेने गया था। यह रकम उस पर काफी समय से थी। गत 18 नवंबर को शाम के वक्त जब कर्णवाल ने अपने पैसे मांगे तो राहुल वैद्य ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I