फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The body of a youth from Dholakuan in Himachal Pradesh was found in Kulhal intake

Dehradun News: हिमाचल प्रदेश के धोलाकुआं के युवक का शव कुल्हाल इनटेक में मिला

Fri, 26 Jul 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Dholakuan in Himachal Pradesh was found in Kulhal intake
I
विज्ञापन

II- बुधवार शाम को शक्ति नहर में गिर गया था युवक
I
I
I
Iशक्ति नहर में गिरे हिमाचल प्रदेश के धोलाकुआं निवासी युवक का शव कुल्हाल इनटेक में मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बुधवार शाम को कुल्हाल के पास हाथ-मुंह धोने के लिए शक्ति नहर में उतरा था। संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक उस दौरान नशे में था।

I
I
I
Iजानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पांवटा तहसील के धोलाकुआं निवासी साहिल पाल (25) पुत्र सुनील पाल बुधवार को दोस्त के साथ बाइक से घूमने के लिए कुल्हाल आया था। वह शक्तिनहर के किनारे बैठ गया। उसका दोस्त शुभम भी कुछ दूरी पर खड़ा था। शुभम ने बताया कि साहिल नहर में हाथ-मुंह धोने के लिए उतरा था। शुभम ने ही उसके बहने की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। कुल्हाल चौकी प्रभारी अमन चड्डा के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस टीम सर्च अभियान चला रहा थी। बुधवार देर रात तक भी पुलिस कुल्हाल इनटेक के आसपास युवक की खोजबीन में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बृहस्पतिवार को युवक का शव इनटेक में मिला। बताया कि परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed