फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The beauty of Tapovan has mesmerized everyone, Presidential Niketan will open from July 1

Dehradun News: तपोवन की खूबसूरती ने किया मंत्रमुग्ध, एक जुलाई से खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन

Wed, 25 Jun 2025 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The beauty of Tapovan has mesmerized everyone, Presidential Niketan will open from July 1
आखिरकार राष्ट्रपति निकेतन स्थित राष्ट्रपति तपोवन को आमजन के दीदार के लिए खोल दिया गया है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे जनता को सौंपा था। मंगलवार को लोगों ने यहां पहुंचकर उत्साह के साथ भ्रमण किया। इस प्राकृतिक क्षेत्र की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन दून घाटी में स्थित है। देशी वनस्पतियों से समृद्ध यह घना जंगल है। तपोवन में 117 पौधों की प्रजातियां, 52 प्रजातियों की तितलियां, 41 तरह के पक्षी और सात जंगली स्तनधारी हैं, जिनमें कुछ संरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में प्राकृतिक बांस के बाग और वुडलैंड पारिस्थितिकी तंत्र हैं। तपोवन में 300 से अधिक वनस्पतियों और 170 से अधिक जीवों की प्रजातियों का उल्लेख है। मंगलवार को पर्यटक यहां पहुंचे तो पूरे जोश के साथ इसका आनंद लिया। अब राष्ट्रपति निकेतन एक जुलाई को आमजन के दर्शन के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed