{"_id":"611571d98ebc3efcdf2d38fc","slug":"the-auditor-ran-away-by-writing-the-application-without-granting-leave-city-news-drn387342095","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी मंजूर हुए बगैर प्रार्थनापत्र लिखकर भाग गया ऑडिटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी मंजूर हुए बगैर प्रार्थनापत्र लिखकर भाग गया ऑडिटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं को हल कराने वाले गैंग का सदस्य देहरादून से जा चुका है। वह यहां पर नौकरी करता था, जिसने पिछले दिनों महालेखाकार दफ्तर में ईएल (अर्जित अवकाश) के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन वह यहां से बिना छुट्टी मंजूर हुए ही भाग गया।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के नौ सदस्यों को पकड़ा था। इनमें से एक ने अमित वर्मा का नाम भी बताया था। बताया था कि अमित वर्मा देहरादून में महालेखाकार दफ्तर में ऑडिटर है। वह और उसकी पत्नी दोनों इस गैंग में शामिल हैं। इस पर यूपी एसटीएफ अमित वर्मा की तलाश में देहरादून पहुंची थी। इस मामले में उन्होंने स्थानीय एसटीएफ से भी मदद मांगी थी। स्थानीय एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अमित वर्मा प्रयागराज का ही रहने वाला है। वह यहां पर सिर्फ नौकरी करता है। दफ्तर में पता किया गया तो मालूम हुआ कि उसने पिछले दिनों ईएल के लिए आवेदन किया था। यह ईएल उसकी मंजूर भी नहीं हुई थी। बावजूद इसके वह जरूरी काम बताकर यहां से चला गया। वर्तमान में यूपी एसटीएफ भी देहरादून से जा चुकी है।
-----
यूपी एसटीएफ देहरादून से जा चुकी है। जिसकी तलाश में आई थी वह भी देहरादून से जा चुका है। उसने अपने दफ्तर में ईएल के लिए आवेदन किया था। लेकिन, मंजूर हुए बगैर ही वह यहां से भाग गया।
विज्ञापन
- अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ