फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The atmosphere resonated with patriotic slogans

Dehradun News: देश भक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with patriotic slogans
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर हरबर्टपुर व डाकपत्थर के नई यमुना काॅलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के माध्यम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में छात्र-छात्राओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।हरबर्टपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर हरबर्टपुर चौक, सहरानपुर रोड, पांवटा रोड, विकासनगर रोड होते हुए विद्यालय में वापस आकर समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ करते हुए संतोष रावत, प्रमोद रोहिला, उर्मिला शर्मा और राहुल शर्मा ने कहा कि देश की सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाने का काम किया है। आतंकवाद पर की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि देश सुरक्षित हाथों में है। प्रधानाचार्य शिव प्रसाद पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं के आयोजन से विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने में मदद मिलती है। यात्रा में बबलू पाल, प्रशांत, विवेक लमगड़िया, दीपक, मीना, पिंकी, ऊषा आदि शामिल रहे।डाकपत्थर के नई यमुना काॅलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर डाकपत्थर के सरस्वती विहार, डांडा बस्ती, डाकपत्थर रोड, नेहरू मार्केट, डाकपत्थर चौक, अस्पताल रोड, तिकोना पार्क, नई यमुना काॅलोनी होते हुए विद्यालय प्रांगण आकर समाप्त हुई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में नरसंहार करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाया। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर को सदियों तक नहीं भूलेगा। कसुरेंद्र सिंह चौहान, अनुसूईया प्रसाद जखमोला, कमला चौहान, दर्शन सिंह रावत आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed