{"_id":"693730a8ac79744c30000bb8","slug":"the-air-of-agra-and-kanpur-is-better-than-dehradun-dehradun-news-c-5-1-drn1046-852653-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून से अच्छी है आगरा, कानपुर और हिसार की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून से अच्छी है आगरा, कानपुर और हिसार की हवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी शुद्ध प्राणवायु के लिए मशहूर रहे देहरादून की पहचान पर संकट है। देहरादून की हवा आगरा, कानपुर, हिसार जैसे शहरों से भी खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) उत्तराखंड की बेवसाइट पर रविवार का एक्यूआई 161 दर्शाया गया। इतना ही नहीं निजी वेबसाइटों में तो शहर का एक्यूआई 200 पार है जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
विशेषज्ञों की मानें तो राजधानी की प्रदूषित हवा दूनवासियों के लिए खतरा है। शहर में सबसे अधिक वायु प्रदूषण सड़क पर उड़ने वाली धूल, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों में उड़ने वाली गर्द है। सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आगरा, कानपुर, हिसार जैसे शहरों की हवा दून से बेहतर है। सोमवार को आगरा का एक्यूआई 129, कानपुर का एक्यूआई 97 और देहरादून का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया। जबकि वायु प्रदूषण पर नजर रखने वाली निजी वेबसाइटों में एक्यूवेदर के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 201 रहा। जबकि एक्यूआई डॉट इन के अनुसार ये आकंड़ा 171 रहा।
पिछले चार दिनों से देहरादून में हवा की गुणवत्ता खराब चल रही है। पीसीबी उत्तराखंड के अनुसार चार दिसंबर को एक्यूआई 173 रहा। पीएम10 इस दिन 108 दर्ज किया गया। पांच दिसंबर को 138, छह दिसंबर को 201 और सात दिसंबर को 161 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शनिवार को 200 पार रहा एक्यूआई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के अनुसार शनिवार छह दिसंबर को शहर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी। दून यूनिवर्सिटी से संकलित डाटा में शहर का एक्यूआई 201 रहा। दून यूनिवर्सिटी शहर के बाहरी क्षेत्र में है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीच शहर में हवा कितनी खराब रही होगी।
-- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक
प्रदूषण से निकलने वाले कणों को पीएम 2.5 और पीएम10 में मापा जाता है। ये इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों तक जा सकते हैं और अस्थमा, दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों को बढ़ावा देते हैं।