फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agency employee was added to a special category, and an investigation has been launched.

Dehradun News: एजेंसी के कर्मी को विशेष श्रेणी में जोड़ा, जांच शुरू

Fri, 06 Feb 2026 02:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The agency employee was added to a special category, and an investigation has been launched.
पर्वतीय डिपो की कार्यशाला में सफाईकर्मी देने वाली एक एजेंसी के कर्मचारी को अधिकारियों ने मिलीभगत कर विशेष श्रेणी तकनीकी संवर्ग के कर्मचारी के रूप में तैनात कर दिया। जब सात दिन बाद मामला खुला तो अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। एसएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कार्यशाला में एजेंसी के एक कर्मचारी का नाम विशेष श्रेणी कर्मचारी के लिए रजिस्टर में दर्ज कर दिया गया। वह सात दिनों तक काम करता रहा। निगम के कुछ अधिकारियों ने रजिस्टर की औचक जांच की तो उसमें उसका नाम पाया गया। इस संबंध में कार्यशाला के फोरमैन और लिपिक से पूछा गया तो उसने कर्मचारी को सफाईकर्मी देने वाली एजेंसी का बताया। इसमें कार्यशाला के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आई है। कर्मचारी को तत्काल हटाया गया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि आदेश मिलने के बाद कर्मचारी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed