फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The act of anarchic elements in the name of farmers in Delhi is not acceptable: Chief Minister

दिल्ली में किसानों के नाम पर अराजक तत्वों ने जो कृत्य किया, वह स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री

Thu, 28 Jan 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The act of anarchic elements in the name of farmers in Delhi is not acceptable: Chief Minister
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि परिषद पिछले करीब 35 वर्षों से राष्ट्र जागरण, देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों ने जो कृत्य किया, वह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। 26 जनवरी जैसे पावन पर्व के मौके पर किए गए इस कृत्य से उपद्रवियों के मंसूबों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान इस अराजकता और उपद्रव से पूरी तरह दूर रहे। राज्य में ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को
विज्ञापन

सम्मानित भी किया।
-----
जिलाधिकारी ने पांच कार्मिकों को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पांच कार्मिकों को जिलाधिकारी सम्मान से पुरस्कृत किया। इसमें देहरादून क्लेक्ट्रेट परिसर को ई-परिसर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, आईटीडीए के आलोक तोमर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुरेश कुमार, राजस्व विभाग के कार्मिक अनवर अली और सरिता डोभाल शामिल रहे। जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रेट सभागार में ध्वजारोहण करते हुए कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अभियानों के जरिए लोगों को बेहतर बनाने का प्रयास करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहीद की पत्नी ने किया ध्वजारोहण
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि पॉलिगन ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक एसएस पंवार ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। ज्योति नैनवाल ने कहा कि स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी के प्रोत्साहन और सहयोग के कारण ही वो भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना पूरा कर सकी हैं। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed