{"_id":"66e3562aaee010d5500ae045","slug":"the-accused-who-made-the-fake-pornographic-video-viral-has-been-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-499959-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 12:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:26 PM IST
सार
अर्णव कुमार निवासी पटना बिहार को पुलिस ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून में एक विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि 10 सितंबर को विवि के एक अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस ने बुधवार को अर्णव कुमार निवासी पटना, बिहार हाल निवासी शिवालिक नगर, सिडकुल, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में काम करता है। इस कूटरचित वीडियो को उसने एक एप के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। I