फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused doctor was sent to another premises of the hospital

शारीरिक शोषण के आरोपी डॉक्टर को अस्पताल के दूसरे परिसर भेजा

Fri, 01 Oct 2021 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The accused doctor was sent to another premises of the hospital
देहरादून। इंटर्न डॉक्टर के शारीरिक शोषण के आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर को जिला अस्पताल के कोरोनेेशन परिसर से गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच समिति मामले की पड़ताल कर रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपी डॉक्टर को जिला अस्पताल के दूसरे परिसर में भेजा गया है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल की एक इंटर्न डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इंटर्न डॉक्टर का आरोप है कि वरिष्ठ डॉक्टर अक्सर मौखिक और शारीरिक रूप से उसका उत्पीड़न करते हैं। कई बार के विरोध के बाद भी आरोपी डॉक्टर ने हरकतें बंद नहीं की। इसके अलावा वरिष्ठ डॉक्टर अक्सर फोन करके अपने कमरे पर आने के लिए कहते थे। आरोप है कि अन्य इंटर्न से भी वरिष्ठ डॉक्टर इसी तरह की हरकत करते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को जांच समिति में शामिल डॉक्टरों और अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से पूछताछ की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि अब तक की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है। इसलिए अभी इस संबंध में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपी डॉक्टर को कोरोनेशन से गांधी शताब्दी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लगे हैं यौन शोषण के आरोप
पहले भी आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर के साथ अस्पताल के तत्कालीन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी भी अस्पताल में ही तैनात थी। तब भी मामले की जांच बिठाई गई थी। यह मामला न्यायालय में पहुंचा था।

डॉक्टरों की बैठक के दौरान मरीज रहे परेशान
बृहस्पतिवार को जांच समिति में शामिल डॉक्टरों और कुछ अन्य डॉक्टरों के इस संबंध में अलग-अलग बैठक में व्यस्त होने से अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीज परेशान रहे। डॉक्टरों के देरी से आने पर मरीज लंबी लाइन में लगे होने के चलते परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed