फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The absconding accused in the case of making illegal narcotics drugs was arrested from Herbertpur

Dehradun News: अवैध नारकोटिक्स दवा बनाने के मामले में फरार आरोपी हरबर्टपुर से गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused in the case of making illegal narcotics drugs was arrested from Herbertpur
- पांच दिसंबर को सहसपुर में फैक्टरी में अवैध रूप से नारकोटिक्स दवा बनाने का हुआ था खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने लांघा रोड पर फैक्टरी में अवैध रूप से नारकोटिक्स दवा बनाने के मामले में एक फरार आरोपी को हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस हरिद्वार निवासी दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी फैक्टरी में कच्चे माल की सप्लाई करता था। आरोपी मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है।
पांच दिसंबर को एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर थाना सहसपुर, एएनटीएफ व एफडीए विजिलेंस की संयुक्त टीम ने लांघा रोड में ग्रीन हर्बल फैक्टरी में छापामारी की थी। फैक्टरी में भारी मात्रा में नारकोटिक्स दवा की टेबलेट, सिरप और दवाओं के रैपर मिले थे। सभी दवाई साइकोट्रॉपिक थी। इन दवाओं का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। जबकि, फैक्टरी के पास केवल फूड लाइसेंस था। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया था। पुलिस ने फैक्टरी के मालिक संजय कुमार, कर्मचारी शिवकुमार और रहमान को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


अवैध नारकोटिक्स दवा बनाने में दो लोगों की और भूमिका सामने आई थी। इनमें उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के नागल गांव का कन्हैयालाल और हरिद्वार का ऋषभ जैन शामिल था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि कन्हैया लाल हाल में सेलाकुई के प्रगति विहार में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बताया कि टीम ने कन्हैयालाल को हरबर्टपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed