फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The *Aarti* of Mother Yamuna resonated at Haripur Ghat

Dehradun News: हरिपुर घाट पर गूंजी मां यमुना की आरती

Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The *Aarti* of Mother Yamuna resonated at Haripur Ghat
कालसी के हरिपुर स्थित मां यमुना तट पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला ग्रामीण की टीम ने मां यमुना की आरती में श्रद्धा पूर्वक सहभागिता की। मां यमुना आरती समिति के अध्यक्ष गजेंद्र जोशी के आग्रह पर पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां यमुना का आशीर्वाद लिया। मुख्य पुजारी आचार्य प्रवेश शर्मा ने विधिवत आरती कराई। उन्होंने कहा कि बजरंग दल समाज और धर्म की रक्षा के साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं समाजसेवा के कार्यों में लगातार योगदान दे रहा है। हरिपुर घाट के निर्माण और विकास में भी संगठन के कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहा है। आरती के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम ने मां यमुना आरती समिति के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष गजेंद्र जोशी ने जिला अध्यक्ष रमेश ढौंडियाल का पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। रमेश ढौंडियाल ने कहा कि मां यमुना का पावन तट आस्था और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे स्थल समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। संगठन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए सेवा भाव से कार्य करता रहेगा।इस दौरान जिला संयोजक शेखर बंसल, आशु जोशी, नितिन अग्रवाल, प्रदीप कश्यप, संजय गर्वाल, तुषार श्रीवास्तव, जसिका अग्रवाल और रीतू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed