फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 56th North-Central Regional Athletics Competition

Dehradun News: प्रमोद ने जीता दोहरा खिताब, डीके शुक्ला बने लंबी कूद के हीरो

Sun, 30 Jun 2024 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The 56th North-Central Regional Athletics Competition

विज्ञापन



Iप्रमोद ने जीता दोहरा खिताब, डीके शुक्ला बने लंबी कूद के हीरो
I

Iदो दिवसीय एलआईसी उत्तर-मध्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स और वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापनI



दो दिवसीय एलआईसी की 56वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 38वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बाद हल्द्वानी मंडल के प्रमोद सिंह पाटनी ने 5000 और 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में वाराणसी मंडल के डीके शुक्ला विजय रहे।




महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में देहरादून समेत आगरा, हल्द्वानी, बरेली, अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, फैजाबाद, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर मंडलों के एलआईसी कर्मियों ने प्रतिभाग किया। 1500 मीटर दौड़ में इलाहाबाद मंडल के संदीप कुमार, 200 मीटर दौड़ में फैजाबाद मंडल के दीपक कुमार और 100 मीटर दौड़ में बरेली मंडल के फैज खान विजयी रहे। जैवलिन थ्रो में वाराणसी मंडल के अमित कुमार सिंह अव्वल रहे। इलाहाबाद मंडल से आए शिवम सिंह ने शॉटपुट में, अंशु राय ने डिस्कस थ्रो में और जानिसार अख्तर ने हैमर थ्रो में अपनी जगह बनाई। महिला वर्ग में इलाहाबाद मंडल की अम्बे यादव ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ मंडल की सोनम हैमर थ्रो में अव्वल रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 12 मंडलों ने उत्तर मध्य क्षेत्र (कानपुर) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम बनाई। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल, हरीश तिवारी, अभिषेक पांडेय, संजीव कुमार सिंह, ब्रिज मोहन देवली, हरीश चंद्र जोशी, भावना डोभाल, सरोजिनी ढौंडियाल, नितिन सारस्वत, जगदीश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed