{"_id":"65b96b0ba4d41ed3e6023834","slug":"the-37th-meeting-of-the-committee-was-held-at-hotel-gardenia-dehradun-news-c-5-1-drn1031-339507-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पंजाब नेशनल बैंक ने जीता नराकास वैजयंती प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पंजाब नेशनल बैंक ने जीता नराकास वैजयंती प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 37वीं बैठक होटल गार्डेनिया, सिडकुल, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास, अध्यक्ष एवं टीएचडीसी के निदेशक(कार्मिक), शैलेंद्र सिंह ने की। बैठक में हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश एवं पर्वतीय क्षेत्र में स्थित केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित सदस्य संस्थानों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों एवं राजभाषा अधिकारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभागिता की ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक), शैलेंद्र सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख श्री एस.एन.दूबे, उप अंचल प्रमुख श्री सुनील कुमार सखूजा, मंडल प्रमुख श्री रवीन्द्र कुमार, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक, श्री टी.एस.मुरली एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में नराकास राजभाषा वैजयंती योजना के अंतर्गत सदस्य संस्थानों को राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीयकृत बैंक एवं बीमा कंपनियों की श्रेणी में पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, हरिद्वार को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
विज्ञापन
अंचल प्रमुख श्री एस एन दूबे जी ने नराकास राजभाषा वैजयंती (प्रथम पुरस्कार) प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजभाषा कार्यान्वयन के उत्कृष्ट निष्पादन हेतु को प्रदर्शित करता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में वे अपना अमूल्य योगदान देना जारी रखें।
बैठक के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में समिति के अध्यक्ष, श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने कर-कमलों से विजेता संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों को ये शील्ड प्रदान की। साथ ही छमाही के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन सुश्री अरुणा ज्योति, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा किया गया। सभी उपस्थित महानुभावों ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन एवम पंजाब नैशनल बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन की उपलब्धियों की प्रस्तुतिकरण की सराहना की गई ।