फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 357th Prakash Parv of Shri Guru Gobind Gobind Singh

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व

Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The 357th Prakash Parv of Shri Guru Gobind Gobind Singh
I- गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई में निकाली शोभायात्रा और नगर कीर्तन
विज्ञापन

I

I
I

I- श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया, जमकर हुई आतिशबाजीI

क्षेत्र में श्री गुरु गोबिंद गोविंद सिंह जी महाराज का 357वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में अरदास की गई। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन निकाली गई। गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा विकासनगर में सुबह भोग श्री अखंड पाठ किया गया। कीर्तन स्त्री सत्संग और कीर्तन हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरु की महिमा का गुणगान किया। अरदास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरु लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




दोपहर बाद अजीतनगर स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन और शोभायात्रा गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई में शुरू हुई। महिलाएं पालकी के आगे झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। जगह-जगह स्टॉल लगाकर चाय, पकौड़े, कॉफी, फल, प्रसाद का वितरण किया गया। पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी गली, सिनेमा गली, मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, डाकपत्थर तिराहा होते हुए नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में संपन्न हुआ। जहां आतिशबाजी की गई। पूरा आसमान रोशनी से जगमग हो उठा। इस मौके पर प्रधान जत्थेदार सरदार तीरथ सिंह, सरदार गुरचरण सिंह अरोड़ा, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार हरि सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार इंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।






Iअरदास कर सुख शांति की प्रार्थना कीI



साहिया। गुरु सिंह सभा साहिया में भी प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। अरदास कर सुख शांति की प्रार्थना। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह, उप प्रधान अमन कौर, गगन सब्बरवाल, प्रशांत भसीन, मानिक सब्बरवाल, पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, बारु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed