फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 109th board meeting of Mussoorie Dehradun Development

Dehradun News: गरीबों के आशियाने का रास्ता साफ, प्राधिकरण ने शासनादेश स्वीकारा

Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
The 109th board meeting of Mussoorie Dehradun Development
Iएमडीडीए की 109वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन

I

Iदून-ऋषिकेश में पार्किंग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली, जाम से मिलेगी निजातI





मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 109वीं बोर्ड बैठक गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शेल्टर फंड से गरीबों को आवास बनाकर दिए जाने के शासनादेश को स्वीकार कर लिया गया। साथ ही दून और ऋषिकेश में पार्किंग के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, एमडीडीए दून विश्वविद्यालय को आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए दो करोड़ की धनराशि प्रदान करेगा।

एमडीडीए कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव के अंतर्गत गरीब लोगों को आवास बनाकर दिए जाने संबंधी पूर्व में हुए शासनादेश को प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया। इससे अब इकनोमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए शेल्टर फंड से मकान बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यह शेल्टर फंड बिल्डर्स की ओर से गरीब वर्ग के लिए बनाए जाने वाले घरों के एवज में प्राधिकरण को जमा कराए जाने वाली धनराशि है। अब बोर्ड में शासनादेश स्वीकार कर लिए जाने के बाद प्राधिकरण इस फंड से गरीबों के लिए मकान बनाएगा, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिया जा सकेगा।
विज्ञापन




इसके अलावा पार्किंग के प्रस्तावों को पास कर दिया गया। इसके तहत देहरादून तहसील परिसर एवं ऋषिकेश में पार्किंग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण से दोनों स्थानों पर पार्किंग की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड बैठक में आमवाला तरला में निर्माणाधीन आवासीय परियोजना के संशोधित बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस योजना की कुल लागत 102 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण हुडको से इसके लिए 50 करोड़ का ऋण लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बोर्ड ने विकासनगर, ढकरानी एवं शाहपुर कल्याणपुर में लैंड बैंक बनाने के प्रस्ताव को भी पास किया। इसके अलावा होटल, हॉस्टल, स्कूल आदि के 66 प्रकरणों को भी रखा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दून विश्वविद्यालय में एमएससी अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट का कोर्स संचालित किया जाएगा, जिसके लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्राधिकरण दो करोड़ रुपये दून यूनिवर्सिटी को प्रदान करेगा। बैठक में बोर्ड पदाधिकारियों के साथ ही शासन, प्रशासन, नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम एवं नगर नियोजक आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed