{"_id":"603fdc8f8ebc3ee9652af7e4","slug":"thdc-will-cooperate-in-the-study-of-landslide-affected-areas-city-news-drn372559146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के अध्ययन के लिए तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा टीएचडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के अध्ययन के लिए तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा टीएचडीसी
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते टीएच्डीसी व सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी।
- फोटो : CITY
Link Copied
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत टीएचडीसी अब भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के अध्ययन के लिए तकनीकी परामर्शदाता के रूप में तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा। साथ ही टीएचडीसी निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों जिसमें कैलाश मानसरोवर और चारधाम मार्ग के विस्तार के लिए विभिन्न उपाय सुझाएगा।
विज्ञापन
विदित है कि टीएचडीसी वैष्णो देवी और अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भी परामर्श सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। अब टीएचडीसी उत्तराखंड में न केवल परामर्शदाता की भूमिका में रहेगा, बल्कि वह परिवहन मंत्रालय को भूस्खलन क्षेत्रों के अध्ययन के लिए तकनीकी सेवाएं भी प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर तीर्थ यात्रियों एवं वाहनों का आवागमन तो सुगम होगा ही, साथ ही भूस्खलन के कारण बार-बार हो रही परेशानी से भी निजात मिलेगी। विदित है कि टीएचडीसी भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी है। समझौता ज्ञापन में टीएचडीसी की ओर से महाप्रबंधक डिजाइन अतुल जैन, मुख्य अभियंता वीएस खैरा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस दौरान टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सिविल डिजाइन डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल डिजाइन कैलाश चंद्र जोशी, प्रबंधक अवकेश कुमार, अमित श्याम गुप्ता प्रबंधक सिविल डिजाइन के साथ ही एनएच से सौरभ सिंह, ईई कपिल सिंह, सहायक कार्यकारी अभियंता अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।