{"_id":"5c239872bdec22571463d830","slug":"thawar-chand-gehlot-get-uttarakhand-and-tirath-singh-rawat-get-himachal-election-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"थावर चंद गहलोत गहलोत उत्तराखंड और तीरथ सिंह रावत बने हिमाचल के चुनाव प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थावर चंद गहलोत गहलोत उत्तराखंड और तीरथ सिंह रावत बने हिमाचल के चुनाव प्रभारी
Thu, 27 Dec 2018 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है। गहलोत वर्तमान में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं और पूर्व में उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को भी चुनाव प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें हिमाचल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। रावत पौड़ी लोकसभा सीट से पार्टी टिकट के दावेदारों में शुमार हैं।
विज्ञापन
जहां तक थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाने का मसला है, तो उनके पुराने अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने यह कदम उठाया है। उत्तराखंड में गहलोत 2009 से 2011 के दौरान प्रदेश संगठन के प्रभारी रहे। उनके बाद राधा मोहन सिंह को पार्टी ने प्रभारी बनाया था और वर्तमान में प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी श्याम जाजू के पास है।
विज्ञापन
सियासी समीकरणों की समझ रखते हैं गहलोत
थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने के पीछे की मुख्य वजह उनका पुराना अनुभव है। इससे पूर्व गहलोत हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रभारी भी रह चुके हैं। हिमाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई। उत्तराखंड से गहलोत का नजदीकी नाता रहा है। प्रभारी न होते हुए भी उनका प्रदेश में आना-जाना लगा रहता है। प्रदेश के तकरीबन सभी बड़े नेताओं से गहलोत का लगातार संवाद रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जब डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश में मुख्यमंत्री थे, उसी दौरान उनके पास भाजपा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व था। प्रभारी की भूमिका में गहलोत उत्तराखंड की भौगोलिक, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को जानते हैं। केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव में उनके इसी अनुभव का लाभ लेने की सोच रहा है।
विज्ञापन
चुनाव प्रभारी बना तीरथ का बढ़ाया कद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय सचिव व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को लोकसभा चुनाव में हिमाचल को चुनाव प्रभारी बनाकर कद बढ़ाया है। माना जा रहा है कि उनके सांगठनिक अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। तीरथ भाजपा की अंतरिम सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं और प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद उन्हें भी कोई न कोई दायित्व दिए जाने की चर्चाएं गरम रहीं। ऐसा इसलिए माना जा रहा था क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व के आदेश पर तीरथ टिकट की दावेदारी हट गए थे।
हालांकि तीरथ को राष्ट्रीय संगठन में सचिव बनाकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया गया था। लेकिन पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद बीसी खंडूड़ी के चुनाव न लड़ने की संभावना के चलते तीरथ का नाम भी टिकट के दावेदारों में तेजी से सामने आया। कई बार सार्वजनिक मंचों पर उन्होंने अपनी दावेदारी के संकेत भी दिए। लेकिन चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अब ये चर्चाएं गरम हैं कि ज्यादा समय हिमाचल लोकसभा चुनाव को देने की वजह से तीरथ के लिए अब लोकसभा चुनाव लड़ना संभव नहीं हो पाएगा। सियासी जानकारों का मानना है कि चुनाव प्रभारी की नई जिम्मेदारी ने उनके टिकट की दावेदारी को कुछ कमजोर कर दिया है।
भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का एयरपोर्ट पर किया स्वागत
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गहलोत बुधवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। गहलोत का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर गहलोत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच सक्रियता बनाना शुरू कर दें। स्वागत करने वालों में पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, बलजीत सिंह सोनी, विश्वास डाबर, संपूर्ण सिंह रावत, मीडिया प्रभारी रविंद्र बैलवाल, विपुल मेंदोली, आशीष डबराल, सरिता जोशी, ममता नयाल, शैलेंद्र कौर, संतोषी थपलियाल, पूनम चौधरी, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, दिनेश सती, सुरेश सैनी, सुदेश कंडवाल, अंशुमान रतूड़ी, नितिन बड़थ्वाल, विनित मनवाल, विजय भट्ट, प्रेम पुंडीर, राकेश डोभाल, संजय, चेतन शर्मा, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रकाश कोठारी, रोहित क्षेत्री, आयुष मल्ल, गौरव जोशी आदि शामिल रहे।