लश्कर ए तैयबा के आतंकी संदीप का भाई हरिद्वार में चलाता था ऑटो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े लश्कर ए तैयबा के आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल के बड़े भाई प्रवीण शर्मा को हरिद्वार से यूपी एटीएस के छापा मारकर अपने साथ ले जाने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने यूपी एटीएस की कार्रवाई से इन्कार किया है। ये चर्चा दिन भर हरिद्वार पुलिस में तैरती रही।
मूल रूप से वेस्ट यूपी के जिले मुजफ्फरनगर के रहने वाले लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े संदीप कई साल पहले जम्मू कश्मीर गया था। जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े संदीप ने जब मूल पता ठिकाना बताया तब यूपी एटीएस भी हरकत में आ गई।
मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में किराये पर रह रही आतंकी की भाभी रेखा को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया जबकि उसके बड़े भाई प्रवीण शर्मा को यूपी एटीएस के अपने साथ हरिद्वार से ले जाने की चर्चा रही। स्पष्ट नहीं हुआ कि हरिद्वार में आखिर प्रवीण कहां रह रहा था।
संदीप की तीन साल हुई थी भाई से मुलाकात
यह बात सामने आई कि हरिद्वार में एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के बाद प्रवीण शर्मा ऑटो रिक्शा चला रहा था। उसकी मुलाकात तीन साल पहले ही अपने भाई से हुई थी जब वह मुजफ्फरनगर आया था।
कई साल पहले पंजाब के पटियाला को ठिकाना बनाने के बाद संदीप ने जम्मू कश्मीर का रुख किया था। बतौर लश्कर ए तैयबा के सदस्य के नाते उसने कई एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम दिया और सैन्य ठिकानों पुलिस पर भी कातिलाना हमला करने का आरोप उस पर है।
नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि यूपी एटीएस के आतंकी के भाई को हरिद्वार से हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही यूपी एटीएस ने हरिद्वार में किसी से संपर्क साधा है।