फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   terrorist can enter from nepal, alert

नेपाल से भारत में घुस सकते हैं आतंकी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Sun, 10 Jul 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 10 Jul 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
terrorist can enter from nepal, alert

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उत्तराखंड सरकार को आगाह किया है कि कुछ विदेशी आतंकी गड़बड़ी फैलाने के लिए नेपाल सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पंपोर से फरार दो आतंकियों को पकड़ने के लिए भी उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट किया गया है। खतरों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा तंत्रों के अलावा पुलिस को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सीमा पर पुलिस के साथ एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बता दें कि 26 जून को पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस पर हमला कर आठ जवानों को मार दिया था। घटना में शामिल दो आतंकी फरार हो गए। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड डीजीपी को पत्र भेजकर 13 दिन पहले अलर्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर सघन पेट्रोलिंग

terrorist can enter from nepal, alert
एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की पुलिस ने इस मामले में स्थानीय गुप्तचर एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा एनआईए ने इनपुट दिया है कि आईएस और लश्करे ताइबा जैसे आतंकी संगठन देश में गड़बड़ी फैलाने के लिए घुसपैठ करा सकते हैं।

इधर, सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पहले से ही सतर्क हैं। स्वतंत्रता दिवस तक सीमा पर निगरानी बढ़ाने और सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां, खुफिया तंत्र मिलकर सीमा क्षेत्र की निगरानी करेंगी।

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया एसएसबी हमेशा सीमा पर मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। इन दिनों एसएसबी जवान श्वान दस्ते के साथ सीमा क्षेत्र की निगरानी में लगे हैं।

एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए सीमा पर सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। उधर, धनुषपुल स्थित डी कंपनी भी सीमा पर खास अलर्ट है। डी कंपनी प्रभारी एसआई सोढ़ा कलजी ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पूर्व की तरह पेट्रोलिंग कर रही है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed