{"_id":"e4a9ae1e8e16f4b809cf0d830b9487ad","slug":"terror-of-bomb-in-ongc-oil-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"ONGC तेल भवन में बम की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ONGC तेल भवन में बम की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jun 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएनजीसी तेल भवन परिसर स्थित बैंक में बम की खबर ने पुलिस और खुफिया विभाग को चक्कर में डाले रखा।
विज्ञापन
किसी शरारती तत्व ने यह हरकत
पूरे परिसर को खाली कर डेढ़ घंटे तक तलाशी की गई। बम स्क्वायड ने हर चीज को खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत की सांस ली गई। माना जा रहा है किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है।
बुधवार दोपहर तीन बजे कंट्रोल रूम में आई एक काल में किसी ने बताया कि ओएनजीसी तेल भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बम रखा हुआ है। कहा कि बम कुछ ही देर में फटने वाला है।
विज्ञापन
आतंकी वारदात के लिहाज से ओएनजीसी को संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाना पुलिस और बम स्क्वायड को मौके पर भेजा गया।
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई। एहतियात के तौर पर बैंक परिसर को खाली कराकर चेकिंग शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बताया कि सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जल्द ही उसका पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन