{"_id":"2a3da8f58f262b0e5edc942adc3741aa","slug":"terror-of-bomb-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बैग से 40 मिनट तक अटक गई सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बैग से 40 मिनट तक अटक गई सांस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान में काले लावारिस बैग को लेकर करीब चालीस मिनट का सस्पेंस रहा।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके को सील कराकर आपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई को ऐसे अंजाम दिया गया, जिसने हर किसी की धड़कन बढ़ा दी थी। सोमवार को दोपहर 1.35 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि परेड ग्राउंड में कनक चौक की तरफ कूड़ेदान के पास कोई शख्स काले रंग का बैग रखकर गया, जो संदिग्ध हो सकता है।
पास में काले रंग की लावारिस कार भी खड़ी है। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी और धारा चौकी प्रभारी नरेश राठौड ने कनक चौक से सर्वे चौक तक के पूरे रास्ते को बंद करा दिया। इसी बीच एसपी सिटी अजय सिंह और बम निरोधक दस्ता भी आ गया। फायर बिग्रेड के साथ 108 को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ ऑपरेशन
बीडीएस की टीम ने स्वान दल को घटनास्थल का भ्रमण कराया गया। गर्मी के कारण डॉग का भी हलक सूख गया। पानी पिलाकर उसका गला तर किया। इसके बाद विशेष पोशाक पहनकर जवान ने रस्सी के सहारे संदिग्ध बैग को वहां से उठाकर बीच सड़क पर रखा गया।
विज्ञापन
विशेष उपकरण से धमाका कर संदिग्ध बैग को फाड़ा गया। तलाशी में बैग में ईंट और पत्थरं के टुकड़े बरामद हुए। फायर बिग्रेड ने बरामद सामान पर पानी की बौछार की, तब जाकर पूरे रहस्य से पर्दा उठ सका।
मॉक ड्रिल थी
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि सरकारी महकमों में तालमेल परखने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई थी। पुलिस टीम भी इस परीक्षा में सफल रही है। विस्फोटक का आकलन करने के बाद छोटा धमाका किया जाता है।
इससे इलेक्ट्रानिक बम निष्क्रिय हो जाता है तथा दूसरे तरह के बम फट जाते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग में कार खड़ी करने वाले चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
जाम से हुई दिक्कत
कनक चौक और सर्वे चौक की तरफ से यातायात बंद किए जाने के कारण कनक चौक से लेकर लैंसडॉन चौक तक जाम लग गया। बाद में पुलिस ने रास्ता खोला तो ट्रैफिक पटरी पर आया।