फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tender for garbage collection from 47 wards issued again

Dehradun News: 47 वार्डों से कूड़ा उठान का टेंडर फिर जारी

Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tender for garbage collection from 47 wards issued again
Iनगर निगम की मांग पर निर्वाचन आयोग ने दी टेंडर की अनुमति
विज्ञापन

I

I 47 वार्डों से कूड़ा उठान के लिए नगर निगम ने दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। आचार संहिता को देखते हुए इसके लिए निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति ली गई। अनुमति मिलते ही नगर निगम ने इस ओर कदम बढ़ा दिए।I
Iदरअसल, 47 वार्डों में कूड़ा उठान कर रही कंपनी वाटरग्रेस को हटाने के निर्देश डीएम सविन बंसल ने दिए थे। इसके बाद निगम ने टेंडर जारी किया था, लेकिन मात्र दो ही कंपनियां इस दौरान सामने आईं। इसके बाद नगर निगम ने आउटरीच कॉन्क्लेव का आयोजन कर पूरे भारत से कंपनियों को आमंत्रित किया था, जिसमें करीब 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई। इसके बाद नगर आयुक्त नमामि बंसल ने निर्वाचन आयोग से दोबारा टेंडर निकालने के लिए विशेष अनुमति लेने के लिए पत्र भेजा था। अनुमति मिलते ही नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया।I
विज्ञापन

I
I
Iनगर आयुक्त ने किया कूड़ा प्वाइंटों का निरीक्षण
I
Iनगर आयुक्त नमामि बंसल ने सफाई व्यवस्था को लेकर टीम के साथ कूड़ा प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिन बस्तियों में कूड़ा उठान की समस्या आ रही थी, वहां जाकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सफाई एवं स्वच्छता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने डांडा लखोड, सहस्त्रधारा रोड पर बन रहे लीगेसी प्लांट को देखा। यहां उन्होंने संबंधित कंपनी को कड़े निर्देश दिए कि तय समय सीमा के अंदर इस कार्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iनिर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति लेकर 47 वार्डों से कूड़ा उठान के लिए टेंडर निकाला है। लगातार की जा रही निगरानी की वजह से इकोन और सनलाइट कंपनियों के डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण कवरेज 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। - नमामि बंसल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed