फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temple desolate of urgam valley below the disaster

आपदा ने उजाड़ दिए उर्गम घाटी के मठ-मंदिर

Fri, 27 Sep 2013 05:55 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 27 Sep 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
temple desolate of urgam valley below the disaster

चमोली जिले की उर्गम घाटी में स्थित प्राचीन मंदिर भी आपदा से तहस-नहस हो गए हैं। यहां पंच केदारों में से एक कल्पेश्वर महादेव मंदिर भी भूस्खलन की जद में आ गया है। मंदिर के परिसर से भूस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन


चमोली जिले में उर्गम घाटी को ऋषि मुनियों की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। आदिकाल में उर्वा ऋषि ने इसी घाटी में तपस्या की थी।

देव प्रतिमा की अन्यत्र पूजा

जिनके नाम से घाटी का नाम उर्गम पड़ा। हाल की आपदा से उर्वा ऋषि मंदिर के गर्भगृह तक कल्पगंगा का मलबा भरा है। यहां भोलेनाथ की पूजा-अर्चना होती थी। अब ग्रामीण देव प्रतिमा की अन्यत्र पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां स्थित मां चंडिका के मंदिर का नामोनिशान ही मिट गया है। मंदिर का अब यहां सिर्फ प्रवेश द्वार ही बचा है। स्थानीय ग्रामीण लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि उर्गम घाटी पूर्व से ही देव स्थली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में मंदिरों का जीर्णोद्धार
यहां साक्षात देवों के होने की अनुभूति होती है। आपदा से उर्गम और देवग्राम का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। इधर, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उर्गम घाटी में जगह-जगह सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed