{"_id":"58aeee624f1c1ba03fb232ef","slug":"temple-decorated-for-maha-shivratri-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल महाशिवरात्रि, भोले बाबा के पूजन के लिए सज गए शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल महाशिवरात्रि, भोले बाबा के पूजन के लिए सज गए शिवालय
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Feb 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
शिवलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। इस मौके पर देहरादून के शिवालय सज गए। शुक्रवार को सुबह तीन बजे से मंदिरों में जलाभिषेक होना शुरू होगा। टपकेश्वर मंदिर में रात्रि 12 बजे से ही श्रद्धालु पूजन को पहुंचेंगे। हालांकि मंदिर प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को रात साढ़े नौ बजे बाबा का श्रृंगार और पूजन होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को त्रयोदशी तिथि में ही भोले बाबा का अभिषेक होगा। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु आदि शास्त्रों के अनुसार चतुर्दशी रात्रि व्यापिनी तिथि में ही महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इन शास्त्रों के अनुसार त्रयोदशी तिथि में भोले नाथ को जल चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार चतुर्दशी तिथि 24 फरवरी को रात साढ़े नौ बजे लगेगी। क्योंकि 24 फरवरी को पूरी रात चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन ही व्रत, पूजन किया जाए। 25 फरवरी को रात्रि 9.10 बजे तक यह तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन व्रत रखना तर्क संगत नहीं माना जा रहा है। 24 फरवरी को ही सभी जगह महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
आज रात होगा पूजन
टपकेश्वर मंदिर में भले ही श्रद्धालु बृहस्पतिवार भोर से जलाभिषेक शुरू कर दें। लेकिन मंदिर प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार की रात्रि को त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि के मिलन पर ही विशेष पूजा-अर्चना होगी। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी ने बताया कि 25 फरवरी को भी मंदिर में दिनभर जल चढ़ता रहेगा। बताया कि व्रत श्रद्धालु 24 फरवरी को ही रखेंगे। बताया कि महाशिवरात्रि के लिए मेला सज चुका है। बच्चों के लिए कई तरह के झूले यहां आए हुए हैं। इसके साथ ही खिलौने, क्राकरी आदि भी मेले में सजी हुई है।
निकली प्रभात फेरी
गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर की ओर से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि तीन दिनों तक फेरी का आयोजन किया गया। बताया कि 23 फरवरी की रात्रि से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। 24 को सुबह चार बजे शिव भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शिवरात्रि पर मंत्रों का जाप किया गया। इसके साथ ही सभी को केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया गया।