{"_id":"62a957d0ae804e3a2018ceed","slug":"temperature-weather-mood-will-change-from-mountain-to-plain-light-rain-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : आज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : आज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट
Wed, 15 Jun 2022 09:28 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:28 AM IST
सार
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी, देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले काफी दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए बुधवार कुछ सुकून लेकर आ सकता है। बुधवार से मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मैदानों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।
विज्ञापन
राज्य के कई जिलों खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसे में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। सिंह के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी की पूरी संभावना है। अगले 24 घंटे में राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मौज मस्ती के चक्कर में तीन घरों के बुझ गए इकलौते चिराग, कालिका मंदिर में चल रही थी पूजा, अचानक ऐसे आई मौत
दून में फिर पारा पहुंचा 40 के पार
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहकर 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। पारे का आंकड़ा 40 डिग्री पार करने से मंगलवार को एक बार फिर लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा।