फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature Update, heat is likely to increase due to activity of western disturbances

पारा ढाएगा सितम: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गर्मी बढ़ने के आसार, जानिए क्या है मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी

Sat, 07 May 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 04:40 PM IST
सार

गर्मी से राहत मिलने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर पारा चढ़ने के साथ ही न सिर्फ गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है।

विज्ञापन
Temperature Update, heat is likely to increase due to activity of western disturbances
गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दून समेत मैदानी इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कम सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के दबाव के कमजोर पड़ने के साथ ही फिर पारा चढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम पारा भी 24 का आंकड़ा छू सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिले के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जहां तक राजधानी का सवाल है तो दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


इसकी वजह अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 21 डिग्री रहने से होगा। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी

लिहाजा गर्मी से राहत मिलने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर पारा चढ़ने के साथ ही न सिर्फ गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है, वरन वनाग्नि की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अधिकतम तापमान- 36 डिग्री 
न्यूनतम तापमान - 21 डिग्री
सूर्योदय - 5.30 बजे
सूर्यास्त- 6.59 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed