{"_id":"63f529a3b7fec7247907b6d1","slug":"temperature-dropped-doon-dehradun-news-c-5-drn1037-84624-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Weather: दून में दिनभर गर्मी... फिर शाम को हुई झमाझम बारिश, 13.8 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Weather: दून में दिनभर गर्मी... फिर शाम को हुई झमाझम बारिश, 13.8 डिग्री गिरा तापमान
Wed, 22 Feb 2023 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:33 PM IST
सार
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था ऐसे में लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते जहां पारे में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरियों ने भी थोड़ी राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
राजधानी दून में मंगलवार को दिनभर उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था ऐसे में लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश का दौर आधे घंटे से अधिक समय तक चला। इससे अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री गिरकर 16 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तर पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते राजधानी व आसपास के इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट की संभावना है। ऐसे में अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
तेज हवाओं, बारिश के चलते कई इलाकों में गुल हुई बिजली
तेज हवाओं और बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ऐेसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बिजली कर्मियों ने समय रहते खामियों को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन