फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature Dehradun is getting as hot as Delhi-Chandigarh Uttarakhand Weather News Updates

Weather Update: मौसम के बदले पैटर्न का असर, बारिश के आंकड़ों में कमी आई, देहरादून के तापमान में हुई बढ़ोतरी

Wed, 09 Apr 2025 10:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:09 AM IST
सार

बड़े शहरों की तरह राजधानी देहरादून के तापमान में भी पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार रहा।

विज्ञापन
Temperature Dehradun is getting as hot as Delhi-Chandigarh Uttarakhand Weather News Updates
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मौसम के पैर्टन में हुए बदलाव का असर राजधानी देहरादून में दिखने लगा है। बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। जयपुर के तापमान का भी यह हाल रहा। जबकि सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, तापमान में बढ़ोतरी का सीधा कारण बारिश का कम होना है, जबकि पैटर्न में हुए बदलाव के चलते बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। इन दिनों जितना तापमान देश में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ का है उतना ही तापमान अब राजधानी देहरादून में भी दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से बड़े शहरों के तापमान को दून का तापमान टक्कर देने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी जमकर परेशान कर रही है।

विज्ञापन

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर बीते कुछ सालों से उत्तराखंड के तापमान पर पड़ा है। दूननिवासियों का कहना है कि अप्रैल में इतना तापमान नहीं देखा जाता था। आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक के साथ 40.2, चंड़ीगढ़ में भी सामान्य से पांच डिग्री अधिकतम के साथ 37.6, लखनऊ का अधिकतम तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन जिलों में सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित करने की जांच होगी, दो सदस्यीय समिति गठित


उधर मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 35.2 डिग्री रहा। यह स्थिति प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों की रही। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी परेशान करने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed