{"_id":"5e22119d8ebc3e4af66cd8aa","slug":"telpur-stuck-farm-drinking-water-tube-well-scheme-approved-vikas-nagar-news-drn333118413","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलपुर-अटकफार्म पेयजल नलकूप योजना को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलपुर-अटकफार्म पेयजल नलकूप योजना को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
नलकूप का भूमि पूजन करतीं टिहरी सांसद और विधायक।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना के तहत सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के तेलपुरा-अटकफार्म पेयजल नलकूप के निर्माण के लिए शुक्रवार को स्वीकृति मिल गई है। साथ ही नलकूप के बोरिंग का कार्य भी शुरू हो गया। इससे तेलपुरा और अटकफार्म के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सकेगी।
क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि जिला योजना के तहत नलकूप को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के निर्माण कार्य में करीब 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। प्रथम किस्त के रूप में 11 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जेई संजय कुमार ने बताया कि योजना के तहत नलकूप की बोरिंग, पंप हाउस और पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा, जिससे दोनों गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। संचालन सुद्धोवाला मंडल के अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टिहरी लोक सभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, एसडीओ एपी सिंह, बीडीओ शकुंतला शाह, हेमलता नेगी, प्रधान सुनीता देवी, यशपाल नेगी, ताराचंद, वीके शर्मा, हरीश चौहान, बलबहादुर थापा, राजेंद्र, भगत सिंह राठौर, कविता क्षेत्री, जयमाला चौहान, लक्ष्मी गणेश देवी, अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे।