फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   telephone and broadband service damage in dehradun

गड्ढों में 'बंद' हुई दून की हैलो-हैलो

Sat, 10 May 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 May 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
telephone and broadband service damage in dehradun

राजधानी देहरादून में खुदाई की अनुमति न होने से शहर भर में तकरीबन डेढ़ हजार फोन और ब्राड बैंड ठप हैं।

विज्ञापन


राजपुर रोड, रायपुर रोड, सहारनपुर चौक, क्लेमेंटटाउन समेत शहर के कई इलाकों में बीएसएनएल की केबल में कट की वजह से लोग न तो बात कर पा रहे हैं न ही इंटरनेट सेवा का लाभ उठा पा रहे हैं।

गड्ढे खोदने के लिए प्रशासन की मनाही के बाद फाल्ट का पता लगाना नामुमकिन बना हुआ है। अकेले राजपुर रोड की बात करें तो यहां 200 से अधिक फोन खराब हैं।

पीडब्लूडी से इस संबंध में बीएसएनएल की बात भी हुई, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। आचार संहिता के चलते अनुमति पर फंस गया। पीडब्लूडी ने भी इस संबंध में हाथ खड़े कर दिए हैं। वह भी तब, जबकि खुदाई के लिए विभाग को भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


निजी कंपनियों को अनुमति कैसे?
बीएसएनएल को अनुमति न मिलने और निजी कंपनियों की खुदाई जारी रहने पर बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर आरएस नेगी सवाल उठाते हैं। उनका आरोप है कि निजी कंपनियों की केबल मोहिनी रोड, डालनवाला में डाली जा रही है। वहां खुदाई चल रही है, अन्य जगहों पर भी यह कार्य जारी है, आखिर ऐसा कैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली तारें अंडरग्राउंड करना भी बना मुसीबत
इससे पहले राजपुर रोड पर घंटाघर के पास बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करना भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था, जिससे कई जगह टेलीफोन की केबल कट गई थी। एमडीडीए वालों से इस संबंध में बात कर बाद में फाल्ट ठीक कराया गया। यहां अभी भी काम चल रहा है।

यहां एडीबी के काम से फोन उपभोक्ता परेशान
जीएमएस रोड पर एडीबी के काम की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं। उसने सीवर लाइन के लिए जेसीबी से खुदाई तो की, लेकिन इससे बीएसएनएल की केबल कई जगह से काट दी। इस तरह के दो फाल्ट तो ठीक कर दिए गए, लेकिन एक फाल्ट अब भी बाकी है।

समन्वय की कमी से परेशानी
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागों को समन्वय से काम करने की ताकीद की गई थी, लेकिन एडीबी सीवर लाइन के लिए खुदाई करने निकलता है तो कभी इस संबंध में सूचित नहीं किया जाता, जिससे लाइन कट जाती है।
जेसीबी का इस्तेमाल भी बेजा है, इससे लाइन कहां तक कटती है, पता नहीं चल पाता।
-डीएस कंडारी, सब डिवीजनल इंजीनियर, बीएसएनएल

11 दिन बाद ठीक हुआ फोन
जीएमएस रोड पर राज इन्क्लेव निवासी टी पंत का फोन (0135-2629590) बीती 26 अप्रैल से खराब था। एडीबी केसीवर लाइन खोदने के काम से कटी केबल के कारण यह फोन ठप हो गया था।

पंत ने इस बीच दो-तीन बार बीएसएनएल कार्यालय में पूछताछ की। पता चला कि खुदाई से यह फाल्ट आया है। इस फाल्ट को शुक्रवार को ठीक किया गया। तकरीबन 11 दिन बाद नौ मई को उनके यहां घंटी बजी।


निजी मोबाइल कंपनी की केबल डालने के लिए डीएम की तरफ से अनुमति है। मोहिनी रोड पर चल रहे काम में अभी 15 दिन लग जाएंगे। रात में आवाजाही कम होती है, काम जल्दी होता है, लिहाजा इस वक्त लेबर को लगाया है।
-देवेंद्र/संदीप पंवार, ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed