फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri residents became emotional after remembering Tehri

टिहरी को याद कर भावुक हुए टिहरीवासी

Sun, 29 Dec 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tehri residents became emotional after remembering Tehri
बल्लुपुर वनस्‍थली में बने पुराने टिहरी मॉडल के साथ निवासियों ने जलमग्न टिहरी को याद कर मनाया टि?
टिहरीवासियों ने शनिवार को टिहरी का स्थापना दिवस मनाया। वनस्थली में बने टिहरी के अनुकृति पर लोगों ने दीप जलाए और अपने पुराने शहर को याद कर वह भावुक हो गए। इस दौरान आने वाली पीढ़ियों को टिहरी और उसकी संस्कृति याद रहे इसके लिए कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक महिपाल नेगी ने बताया कि 12 साल के निर्वासत जीवन के बाद सुदर्शन शाह अपनी शेष बची रियासत के लिए राजधानी की तलाश में टिहरी पहुंचे और 28 दिसंबर 1815 को टिहरी गढ़वाल को अपनी राजधानी घोषित किया। उन्होंने कहा कि इसलिए हर साल 28 दिसंबर को टिहरी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस दौरान लोगों ने टिहरी को याद कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान कई लोगों भावुक हो गए। इस दौरान सुबोध बहुुगुणा,डॉ. रिचा रतूड़ी, गौरव डोभाल, सुकांत, अभिनव थापर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed