फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News Surkanda Devi ropeway will be closed for 26 days from 23 August for devotees

Surkanda Devi: 23 अगस्त से 26 दिनों तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

Thu, 21 Aug 2025 04:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Aug 2025 04:51 PM IST
सार

23 अगस्त शनिवार से अगले माह 17 सितंबर तक रोपवे का वार्षिक चेकिंग और निरीक्षण किया जाना है। जिसके चलते इस अवधि में रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन
Tehri News Surkanda Devi ropeway will be closed for 26 days from 23 August for devotees
रोपवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वार्षिक रख-रखाव के चलते सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 23 अगस्त  से 26 दिनों तक बंद रहेगा। जिसके चलते इस अवधि में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए डेढ़ किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए रोपवे सेवा के प्रबंधक सीबी सिंह और समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 23 अगस्त शनिवार से अगले माह 17 सितंबर तक रोपवे का वार्षिक चेकिंग और निरीक्षण किया जाना है। जिसके चलते इस अवधि में रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि वार्षिक चेकिंग के दौरान टॉवर, केबिन की मरम्मत, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


Dharali Disaster: बारिश के आंकड़ों से आपदा के कारणों की तलाश, ऊंचाई वाले क्षेत्र में जुटाया जा रहा डेटा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोड कैपेसिटी, विंड प्रेशर सहित कई अन्य पहलुओं पर देश और विदेश के एक्सपर्ट इंजीनियर चेकिंग कर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

बता दें कि रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से सुरकंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को संख्या में तीन गुना तक वृद्धि हो गई है। महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए यह सेवा काफी सुलभ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed