{"_id":"697b44c0dadd5895b80f039f","slug":"tehri-news-people-are-thrilled-to-see-stunts-performed-by-paragliders-in-the-sky-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: एसआईवी चैंपियनशिप का फाइनल, आसमान में हैरतंगेज करतबों ने दर्शकों को किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: एसआईवी चैंपियनशिप का फाइनल, आसमान में हैरतंगेज करतबों ने दर्शकों को किया रोमांचित
Thu, 29 Jan 2026 05:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:08 PM IST
सार
Tehri News: प्रतियोगिता में भारत सहित 11 देशों के 57 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 जनवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पर्यटन विकास परिषद की पहल कोटीकॉलोनी में चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल और एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों ने पैराग्लाइडिंग में हैरतंगेज करतब से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इस दौरान एसआईवी चैंपियनशिप का फाइनल राउंड भी पूर्ण हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसआईवी प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी पायलटों ने प्रतापनगर और कुट्ठा क्षेत्र से उड़ान भरकर निर्धारित चरणों को पार करते हुए अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आसमान में किए गए साहसिक करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौसम पूरी तरह साफ रहने और धूप खिली होने से पायलटों को उड़ान भरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बन गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: एलयूसीसी घोटाला: पीड़ितों की शिकायतों और दावों के लिए बनेगा एकीकृत पोर्टल, सीबीआई कर रही है जांच
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत राणा ने बताया कि एसआईवी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पूरा हो चुका है। इसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किये जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पायलट को तीन लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को दो लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
समापन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पायलटों द्वारा बेस जंपिंग, विंगसूट छलांग के साथ-साथ एक्रो गतिविधियों के रोमांचक करतब प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा टंडेम इनफिनिटी टर्बलिंग का प्रदर्शन पहली बार कोटीकॉलोनी में किया गया, जिसे हिमाचल प्रदेश के भारतीय पायलट सोनू ठाकुर ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर एडीबी परियोजना प्रबंधक आशीष कठैत, टाडा के नवीन नेगी, दर्मियान सिंह, दर्शन पंवार आदि मौजूद रहे।