{"_id":"6358cf73e6d2a609f53971cc","slug":"tehri-news-bear-attack-on-two-nepali-labourers-early-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 26 Oct 2022 11:44 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:44 AM IST
सार
घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों डरे हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती भालू के हमले में घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिहरी के घनसाली में बालगंगा क्षेत्र के बूढ़ाकेदार विशन गांव में सुबह मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्या केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब छह बजे की है। नेपाली मजदूर प्रकाश बोरा पुत्र दिलबहादुर, दुर्गा मगर पुत्र हरिराम मगर गांव से बोल्या मंदिर के लिए जरूरी सामान पहुंचा रहे थे। इसी दौरान डोल चौकी के पास घात लगाए बैठे भालू ने मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मजदूरों के चिल्लाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Nanakmatta: रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार, वैन ने मारी बाइक को टक्कर, दंपती और बच्चे की मौत
विज्ञापन
घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर राजकुमार शराफ, गौरी शंकर, दीपक, लक्ष्मण की टीम ने घायलों का उपचार किया। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों डरे हुए हैं।
उन्होने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की हैं। वन रेंज अधिकारी प्रदीप चैहान ने बताया कि भालू के हमले की सूचना मिली हैं। मौके पर टीम को भेजा गया है। वन कर्मियों की टीम वहां गश्त करेगी। जरूरत पड़ने पर भालू पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया जाएगा।