फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Lake Festival 2021: Festival will be celebrated on 16 or 17 February

टिहरी झील महोत्सव 2021: 16-17 फरवरी को रहेगी महोत्सव की धूम, देव डोलियों की शोभा यात्रा होगी मुख्य आकर्षण

Sat, 30 Jan 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jan 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2021: Festival will be celebrated on 16 or 17 February
टिहरी झील महोत्सव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोविड महामारी से ठिठके पर्यटन कारोबार को गति देने की कड़ी में अब टिहरी झील महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 16 व 17 फरवरी को टिहरी के कोटी में आयोजित होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, टिहरी झील महोत्सव में दो दिन तक वाटर स्पोर्ट्स व साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। साथ ही लोक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसमें योग भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


टिहरी झील महोत्सव के ये होंगे आकर्षण
टिहरी महोत्सव की नोडल अधिकारी पूनम चंद के मुताबिक, टिहरी झील महोत्सव में पर्यटकों के लिए जल क्रीड़ा में बोटिंग, जेट स्की, बनाना राईड, सर्फिंग, क्याकिंग, केनोइंग, स्कूवा डाइविंग मुख्य गतिविधियां होंगी। लैंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में माउंटेन टरेन बाइकिंग, एटीवी बाइक, तीरंदाजी, एयरो स्पोर्ट्स में पैराग्लाइडिंग, पैरामोटर, हॉट एयर बैलून का आयोजन होगा। ये सारे आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साहसिक विंग के दिशा निर्देशों में होंगे।
विज्ञापन


देव डोलियों की शोभा यात्रा होंगी मुख्य आकर्षण
टिहरी झील महोत्सव में उत्तराखंड की पारंपरिक देव डोलियों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। हस्त शिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की स्टॉल प्रदर्शनी, स्थानीय पकवानों के स्टॉल, पुरानी टिहरी एवं वर्तमान टिहरी शहर से जुड़ी विभिन्न प्रकार के चित्रों की प्रदर्शनी, टिहरी रियासत से जुड़ी पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक स्तर के विजेताओं को मिलेगा भाग लेने का अवसर
महोत्सव के सफल आयोजन के लिए टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तर पर ‘अपनी टिहरी’ के नाम से पेंटिंग व गायन-वादन, नृत्य प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इनके विजेताओं को टिहरी झील महोत्सव में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।

रोचक तरीके से बताया जाएगा टिहरी का सांस्कृतिक इतिहास
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को टिहरी के इतिहास व संस्कृति को बेहद रोचक तरीके से बताया जाएगा। इसके लिए स्टोरी टेलिंग सेशन, हैरिटेज वॉक व नेचर वॉक के लिए स्थानीय 20 युवाओं को गाइड के तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिन्हें केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ऑनलाइन गाइड ट्रेनिंग से भी जोड़ा जाएगा। 

टिहरी झील को विश्व मानचित्र में विशिष्ट पहचान दिलाने व पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए दो दिवसीय टिहरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

कोविड महामारी के बाद पर्यटन के पुनरुद्धार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमें विश्वास है कि उत्तराखंड पर्यटन एक नए मुकाम तक पहुंचेगा। हमें टिहरी झील महोत्सव में पर्यटन की दृष्टि से अच्छा रुझान मिलने की उम्मीद है।
- दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed