फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri dam supply from landhaura.

अब यूपी नहीं उत्तराखंड से ही सप्लाई होगी टिहरी डैम की बिजली

Wed, 30 Nov 2016 02:10 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
tehri dam supply from landhaura.
electricity - फोटो : Demo Pic

टिहरी बांध से मिलने वाली उत्तराखंड के हिस्से की बिजली आने वाले वक्त में यूपी से नहीं, बल्कि सीधे लंढौरा से ही राज्य को मिल सकेगी। पहले इसके लिए ऋषिकेश में सब स्टेशन बनाकर बिजली वितरण की योजना थी पर बेस्ट लोड फ्लो को देखते हुए अब लंढौरा में सब स्टेशन के निर्माण का फैसला हुआ है।

विज्ञापन

 
टिहरी जिले में स्थित टीएचडीसी के कोटेश्वर और टिहरी बांध की पूरी बिजली अभी मेरठ स्थित पावर ग्रिड में जाती है। मेरठ के ग्रिड से फिर उत्तराखंड के हिस्से की बिजली मेरठ-मुजफ्फरनगर लाइन से वापस यहां भेजी जाती है।
विज्ञापन


पीक आवर में यूपी से आने वाली लाइनों में ओवरलोड और लाइनें खाली नहीं होने के कारण बिजली कटौती की समस्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पिछले कई साल से उत्तराखंड के हिस्से की बिजली को यहीं से वितरित करने की योजना पर काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंढौरा में सब स्टेशन बनाया जाना हुआ तय
ऋषिकेश में फिजिबिलिटी नहीं मिलने पर अब रुड़की के समीप लंढौरा में सब स्टेशन बनाया जाना तय हो गया है। इसके लिये केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पॉवर कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में सहमति भी बन चुकी है।


पिटकुल के मीडिया प्रभारी अधीक्षण अभियंता नीरज पाठक ने बताया कि लंढौरा में इसके लिये जमीन फाइनल कर दी गई है। टिहरी और कोटेश्वर डैम से उत्तराखंड के हिस्से की बिजली अलग हाइटेंशन लाइन से लंढौरा स्थित सब स्टेशन पर पहुंचेगी और यहीं से इसका वितरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed