फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident News Car falls into gorge near Kandikhal UP driver dies on spot

Tehri Accident: कांडीखाल के पास हादसा, कार खाई में गिरी, यूपी के चालक की मौके पर मौत

Sun, 18 Jan 2026 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)। Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jan 2026 05:23 PM IST
सार

कैंपटी से करीब छह किलोमीटर दूर कांडीखाल के पास एक कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। वहीं, कार चालक का शव भी मिला।

विज्ञापन
Tehri Accident News Car falls into gorge near Kandikhal UP driver dies on spot
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंपटी-युमना पुल सड़क पर कांडीखाल के समीप एक कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भिजवाया।

विज्ञापन


कैंपटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:35 बजे कैंपटी थाने को सूचना मिली कि कैंपटी से करीब छह किलोमीटर दूर कांडीखाल के पास एक कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी है। सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सनी (35) निवासी कांधला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


Accident: हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर हादसा, कार और ई-रिक्शा की हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रावत ने बताया पूछताछ में कार स्वामी पीयूष जैन ने बताया कि सनी कार चालक था। शनिवार रात को कार चालक सहित सभी छह लोग कैंपटी में एक होटल में रुके थे। चालक सनी खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे कार में सोने चला गया। बताया कि रात एक बजे तक कार होटल के बाहर ही खड़ी थी। सुबह सात बजे कार होटल के बाहर नहीं दिखाई दी। जिसके बाद चालक और कार की आसपास खोजबीन की गई,लेकिन कार कई दिखाई नहीं दी। साथ आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed