फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident Car fell into Ditch while returning from wedding late at night falls into ditch one dead

Tehri Accident: देर रात शादी से लौट रहे दो भाइयों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 22 Feb 2025 03:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2025 03:09 PM IST
सार

Tehri Accident: दो भाई शादी से लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Tehri Accident Car fell into Ditch while returning from wedding late at night falls into ditch one dead
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी के थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास एक कार (UK09A2651) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक गंभीर सिंह(53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे।
विज्ञापन


Uttarakhand Snowfall: तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप...बदरीनाथ, औली और चमोली-ऊखीमठ हाईवे भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय बस्ती के लोगों के साथ घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृतक घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल उनके भाई को देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पंचनामा की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed