फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager missing with bank passbook, FIR lodged

Dehradun News: किशोरी बैंक पासबुक लेकर लापता, मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing with bank passbook, FIR lodged
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी अपनी बैंक पासबुक और अन्य कागजात साथ ले गई है। उसके खाते में साढ़े पांच लाख रुपये जमा हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंंने बताया कि वह अपने साथ बैंक पासबुक और अन्य जरूरी कागजात लेकर गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमराें की जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द किशोरी को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed