फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teenage girls beating Video goes viral Women Commission takes cognizance Uttarakhand News

Uttarakhand: दो किशोरियों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 09 Apr 2025 12:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

दो किशोरियों के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिस पर महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Teenage girls beating Video goes viral Women Commission takes cognizance Uttarakhand News
राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

वीडियो में दो किशोरियों को चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार

वीडियो सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश

आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि यह निर्मम वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए ताकि किशोरियों को भविष्य में पहचान संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों ने इस प्रकार के अपराध को अंजाम देकर और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समाज में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed