फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teelu Rauteli and Anganwadi Award Applications received, will be honored on 8th August Uttarakhand News

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए मिले आवेदन, आठ अगस्त को किया जाएगा सम्मानित

Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए राज्यस्तरीय समिति अंतिम चयन करेगी। चयनित महिलाओं को आठ को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Teelu Rauteli and Anganwadi Award Applications received, will be honored on 8th August Uttarakhand News
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग को जिलास्तरीय आवेदन प्राप्त हो गए हैं। अब राज्यस्तरीय गठित समिति चयन करेगी। पुरस्कार के लिए चयनित पात्र महिलाओं को आठ अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से राज्य सरकार महिलाओं को सम्मानित कर रही है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी। उन्होंने कहा कि समिति को चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देने का कर रहा कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath:  जिंदगी बचाने की मशक्कत...रस्से के सहारे खड़ी चट्टान से लोगों को नीचे उतारकर ला रहे जवान, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक आवेदन पौड़ी गढ़वाल से आए

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य में हर जिले से तीन- तीन आवेदन आए हैं। आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए सबसे अधिक आवेदन पौड़ी गढ़वाल से 15 आए हैं। अल्मोड़ा से सात, देहरादून छह, हरिद्वार नौ, टिहरी गढ़वाल आठ, नैनीताल नौ, ऊधम सिंह नगर 12, चमोली नौ, बागेश्वर तीन, पिथौरागढ़ नौ, चंपावत तीन, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी से तीन- तीन आवेदन आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed