फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teams formed for bio medical waste collection and disposal

बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल के लिए टीमें गठित

Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teams formed for bio medical waste collection and disposal
देहरादून। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार मतदान केंद्रों पर नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम भी तैनाती रहेगी। यह टीमें मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के चलते निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का मौके पर ही तत्काल निस्तारण करेंगे। इस बाबत देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम के अलावा सभी नगर पालिकाओं को आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 1886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट निकलने की भी संभावना है। ऐसे में मतदाताओं में कोरोना संक्रमण और न फैले इसके लिए बायो मेडिकल वेस्ट को तत्काल निस्तारित करने के लिए नगर निगम की टीमों का भी गठन किया जा रहा है। देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम के अलावा विकासनगर, हरबर्टपुर, मसूरी, डोईवाला नगर पालिकाओं और सेलाकुई नगर पंचायत की ओर से मतदान केंद्रों पर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed