{"_id":"65bd5bd5e003dfc5800863a4","slug":"team-formed-for-land-evaluation-in-old-commission-market-dehradun-news-c-5-1-drn1030-341610-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुराने आढ़त बाजार में भूमि मूल्यांकन के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुराने आढ़त बाजार में भूमि मूल्यांकन के लिए टीम गठित
विज्ञापन
I
II- जमीन का रेट तय करने के लिए एमडीडीए ने डीएम को पत्र भेजा
I
I
I
Iपुराने आढ़त बाजार में भूमि मूल्यांकन को लेकर व्यापारी एकमत नहीं हैं। इस पर एमडीडीए ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र को संज्ञान लेते हुए डीएम ने मूल्यांकन के लिए टीम गठित कर दी है। टीम की वह स्वयं अध्यक्ष होंगी। इसमें लोनिवि, एमडीडीए समेत रजिस्ट्री विभाग को भी शामिल किया गया है।
I
Iसहारनपुर चौक से आढ़त बाजार होते हुए तहसील चौक तक दुकानों की जमीन का अधिग्रहण कर सड़क को फोरलेन किया जाना है। वहीं, आढ़त समेत अन्य दुकानों को हरिद्वार बाईपास पर बन रहे नए आढ़त बाजार में शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन, भूमि अधिग्रहण के बदले दिए जाने वाले दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर व्यापारी एकराय नहीं हो पाए हैं।
I
I
I
Iगौरतलब हो कि पुराने आढ़त बाजार को हरिद्वार बाईपास पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही यहां आगे की दुकानों को तोड़कर सड़क चौड़ी की जाएगी। यह प्रोजेक्ट पिछले कुछ महीनों से मुआवजे के कारण फंसा हुआ है। एमडीडीए अधिग्रहण के बदले जो मुआवजा दे रहा है, उस पर आढ़त व्यापारी एकराय नहीं हो पा रहे हैं इसलिए अब एमडीडीए ने जमीन का मूल्यांकन कराने की पहल की है। डीएम की गठित टीम जमीन का मूल्यांकन कर रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। इसके बाद व्यापारियों के लिए मुआवजा रेट तय किया जाएगा।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
I‘सर्किल रेट की दोगुनी कीमत दे एमडीडीए’
I
Iआढ़त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल कहते हैं कि उनकी मांग स्पष्ट है। वह सर्किल रेट की दोगुनी कीमत और भवन निर्माण की लागत मांग रहे हैं। एमडीडीए अभी उन्हें यह मुआवजा नहीं दे पा रहा है। अब डीएम ने कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की दर तय की जाएगी।
I
I
I
I
I
I‘एमडीडीए से हुई है वार्ता’
I
I
I
Iआढ़त व्यापारी संजय अग्रवाल ने कहा, अभी मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन, चयनित जमीन पर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ बिंदुओं पर एमडीडीए के साथ वार्ता कर उनका निदान कर लिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुआवजा दर के पेच का निस्तारण हो जाएगा।
I
I
I
I
I
Iकुछ लोग मांग रहे जमीन की कीमत, कुछ लोग दुकान
I
Iपुराने आढ़त बाजार में जमीन देकर कई लोग नए आढ़त बाजार में दुकानें चाहते हैं, जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो वहां जमीन नहीं बल्कि सिर्फ मुआवजा ही चाह रहे हैं। एमडीडीए का कहना है कि सूची तैयार की जा रही है, जो लोग सिर्फ कीमत चाहेंगे उन्हें नकद लाभ दिया जाएगा। शेष को नए आढ़त बाजार में जगह दी जाएगी।
I
I
I
I
I
Iनए आढ़त बाजार की चहारदीवारी का काम 50 फीसदी पूरा
I
I
I
Iदेहरादून। नए आढ़त बाजार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हरिद्वार बाईपास पर चयनित भूमि की चहारदीवारी का काम 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। मल्टीलेवल कार पार्किंग और सीवरलाइन समेत आढ़त बाजार को डेवलप करने के अन्य टेंडर भी किए जा चुके हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर विभिन्न साइज के प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। I