{"_id":"681a634dff74a64b110a1e90","slug":"teachers-will-have-to-give-details-of-their-qualifications-online-dehradun-news-c-5-1-drn1058-683298-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों को ऑनलाइन देना होगा योग्यता का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों को ऑनलाइन देना होगा योग्यता का ब्यौरा
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) परिसर व संबद्ध संस्थानों के शिक्षकों को अपनी योग्यता का ब्यौरा ऑनलाइन देना होगा। इसके अनुसार ही शिक्षण कार्याें से संबंधित दात्यिव दिए जाएंगे। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से परिसर संस्थान व संबद्ध संस्थानों के निदेशकों को पत्र लिखा गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल ने कहा कि शिक्षकों की योग्यता सही रूप से पता न होने की वजह से कई बार दायित्वों का बंटवारा ठीक से नहीं हो पाता। इसके चलते विवि से संबंधित शैक्षणिक कार्य कई बार ठीक से नहीं हो पाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सभी शिक्षकों को अपनी योग्यता का ब्यौरा यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (यूएमएस) पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इससे एक क्लिक में शिक्षकों का डाटा मिल सकेगा।
Iदोबारा परीक्षा देने में छात्र नहीं ले रहे रुचि
I
यूटीयू से संबद्ध संस्थानों के नियमित व बैक पेपर की परीक्षा देने में छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में विवि ने एक बार फिर आवेदन करने की तिथि को आठ मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से विवि परिसर व संबद्ध संस्थानों के निदेशक व प्राचार्य को पत्र लिखा गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल ने बताया कि तकनीकी, मैनेजमेंट, फार्मेसी (प्रथम वर्ष को छोड़कर) और विधि पाठ्यक्रमों के छात्रों की सम सेमेस्टर परीक्षा के रेगुलर व बैक पेपर के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके अलावा फार्मेसी पाठ्यक्रम के दूसरे व तीसरे वर्ष में अध्ययनरत छात्रों के विषम सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई थी। लेकिन, अधिकतर छात्रों ने आवेदन ही नहीं किया। ऐसे में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि को आठ मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही नौ मई तक छात्रों को यूएमएस पोर्टल पर ही ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।