फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers union sent reply, refusal to list names

शिक्षक संघ से मांगा जवाब, नामों की सूची से इनकार

Mon, 25 Jan 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers union sent reply, refusal to list names
देहरादून। आंदोलन में शामिल रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश के बाद अशासकीय कॉलेजों में प्रबंधन के निर्देश पर प्राचार्य ने शिक्षक संघ से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं डीएवी व डीबीएस पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ ने प्राचार्य को जवाब सौंप दिया है, लेकिन नामों की सूची देने में असमर्थता जताई है। वहीं, अन्य कॉलेजों में भी पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डीबीएस कॉलेज प्रबंधन ने उच्च शिक्षा निदेशक के पत्र का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर प्राचार्य ने शिक्षक संघ से स्पष्टीकरण मांगा। इस पर संघ ने शिक्षकों की तरफ से सामूहिक जवाब लिखित में सौंप दिया है, लेकिन आंदोलन में शामिल शिक्षकों सूची नहीं सौंपी है। वहीं, प्राचार्य ने भी आंदोलन में शामिल शिक्षकों की जानकारी होने से इनकार किया है। शिक्षकों का जवाब प्रबंधन को भेज दिया है। डीएवी कॉलेज में भी शिक्षक संघ ने प्राचार्य को जवाब सौंप दिया है। उन्होंने भी नामों की सूची नहीं सौंपी। अन्य अशासकीय कॉलेजों में भी मामला ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है। प्रबंधन व प्राचार्य के बीच औपचारिकता की जा रही है, लेकिन शिक्षकों के खिलाफ सख्त रूख दिखने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राजेश पाल ने कहा कि न्याय के लिए आवाज उठाना संवैधानिक अधिकार है। सांकेतिक आंदोलन कुछ मिनट के लिए ही किया गया। शिक्षक तय समय पर ऑनलाइन कक्षाएं देते रहे हैं, ताकि छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। प्राचार्य ने शिक्षक संघ से जवाब मांगा गया था, जिसका लिखित जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन से पत्र भेजा गया था। जिस पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांग लिया है। उनके लिखित जवाब प्रबंधन को भेज दिए हैं। आंदोलन में शामिल शिक्षकों की सूची उपलब्ध होना संभव नहीं है। आंदोलन के समय शिक्षकों ने उन्हें सूचना नहीं दी। उपस्थिति लगाकर कोई शिक्षक कुछ समय के लिए आंदोलन में शामिल हुआ हो तो कुछ कहा नहीं जा सकता।

-प्रो. वीसी पांडेय, प्राचार्य, डीबीएस पीजी कॉलेज
यह है मामला
अंब्रेला एक्ट के खिलाफ अशासकीय कॉलेजों में शिक्षक कई दिनों तक सांकेतिक धरना देते रहे। राज्य विवि अधिनियम से अनुदान का प्रावधान हटाने को लेकर विरोध जताया गया। इसके बाद शिक्षकों ने सचिवालय कूच भी निकाला था। इसे लेकर 24 दिसंबर को निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुमकुम ने अशासकीय कॉलेजों के प्रबंधन व प्राचार्य को पत्र भेजा था। इसमें आंदोलन में शामिल शिक्षकों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने को कहा था। इसमें शिक्षकों को चिह्नित कर सूची सौंपने के निर्देश दिए थे। वेतन पर रोक लगाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed