फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers' transfers should be conducted under the Transfer Act: Teachers' Union

तबादला एक्ट के तहत हों शिक्षकों के तबादले : शिक्षक संघ

Fri, 31 Jul 2026 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers' transfers should be conducted under the Transfer Act: Teachers' Union
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों ने वर्तमान तबादला प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए तबादला एक्ट 2017 के तहत शिक्षकों के तबादलों की मांग की।
विज्ञापन

एससीईआरटी सभागार में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा, स्थानांतरण वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के अनुरूप होने चाहिए। शिक्षकों की सेवा को पोर्टल में सुगम और दुर्गम के रूप में प्रदर्शित किया जाए। स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए दिशा-निर्देश बनाने की मांग की गई। इसके अलावा पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और नियमावली में सुधार कर टीईटी की बाधा दूर करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने कहा, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए। प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा, सभी लंबित मांगों को निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ शीघ्र बैठक की जाएगी। प्रांतीय महामंत्री अंकित जोशी ने कहा, विभाग और शासन से वार्ता कर शिक्षक हित में शासनादेश जारी करवाए जाएंगे। बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र जोशी, संयुक्त मंत्री विनोद कुमार जीना, कोषाध्यक्ष डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, गढ़वाल मंडल मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर गुसाईं, कुमाऊं मंडल मंत्री भारतेंदु जोशी एवं 13 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शिक्षकों को चयन प्रोन्नत वेतनमान में मिले एक वेतनवृद्धि
प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने चयन प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतनवृद्धि, बेसिक से समायोजित शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए उन्हें इसका लाभ देने, एनजीओ या अन्य बाहरी संस्थाओं से अनावश्यक प्रशिक्षणों को कम करने की मांग की। व्यावसायिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने का सुझाव दिया गया, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में यह भी मांग की गई कि बोर्ड परीक्षा में ग्रेस अंकों या सुधार परीक्षा के बाद जारी परीक्षाफल का लाभ शिक्षकों को मिलना चाहिए।

--------
अंतरमंडलीय तबादलों की प्रक्रिया रहे जारी
संघ ने क्लस्टर व्यवस्था को समाप्त करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया को जारी रखने, गोपनीय आख्या के लिए सत्र समाप्ति पर स्पष्ट आदेश जारी किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने यह भी कहा कि गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर किया जाए और राजकीय शिक्षक संघ के संविधान में आवश्यक संशोधन किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed