फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers should provide education keeping in mind the future of children

Dehradun News: बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर शिक्षा प्रदान करें शिक्षक

Sat, 04 Jan 2025 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers should provide education keeping in mind the future of children
- जौनसार बावर शिक्षक समिति की बैठक
विज्ञापन


फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जौनसर बावर शिक्षक समिति की बैठक में बच्चों की शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर अपना बेहतर योगदान देने की जरूरत है। इस अवसर पर बाल विवाह संबंधी समस्याओं को लेकर एसडीएम से शिकायत करने की बात भी कही गई।
जौनसार बावर भवन में आयोजित समिति की बैठक में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष केशर सिंह राय ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। बच्चों के भविष्य निर्माण में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए शिक्षकों को भी मेहनत व लगन से शिक्षा प्रदान करने के कार्य को पूरा करना चाहिए। संरक्षक रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि जौनसार बावर में बाहरी लोगों के माध्यम से युवतियों को बाल विवाह के लिए जबरन मजबूर किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की जानी चाहिए। शिक्षक समिति के विभिन्न पदाधिकारियों ने शिक्षा व जनजाति क्षेत्र के हित के लिए काम करने पर जोर दिया। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, समिति में नए सदस्य शिक्षकों को शामिल करने, स्वच्छता अभियान चलाए जाने, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों के छात्र-छात्राओं को कोचिंग देने व छात्र बाल कवि सम्मेलन का आयोजन करने जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के सचिव विनोद तोमर, आनंद प्रकाश शर्मा, शांति वर्मा, बरदावर सिंह चौहान, संजय चौहान, मायाराम शर्मा, नरेश चंद्र डोभाल, बालम सिंह तोमर, वीरेंद्र दत्त शर्मा आदि समेत काफी संख्या में शिक्षक व समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed